{"_id":"6a2eb9d6a1d9261b3b093460","slug":"meritorious-students-and-social-workers-were-honored-in-pakasma-rohtak-news-c-17-roh1020-872543-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पाकस्मा में मेधावियों और समाजसेवियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पाकस्मा में मेधावियों और समाजसेवियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
10-रोहतक के पाकस्मा में डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवा समिति की ओर से वार्ड-7 के जिला पार्षद प्रतिनि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवा समिति की ओर से रविवार को पाकस्मा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब के दिखाए गए शिक्षा और समानता के मार्ग पर चलकर ही सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। जिला पार्षद प्रतिनिधि राजेश भालौठ ने समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामीणों को एकजुटता का संदेश दिया।
समिति के अध्यक्ष जगदीश ने बताया कि मंच संचालन मास्टर दिलजीत सिंह व सतीश ने किया। गांव की छोटी बच्चियों की ओर से प्रस्तुत किए गए नृत्य ने अतिथियों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर ब्लाक समिति चेयरमैन टीनू खत्री, मुख्त्यार हुड्डा, कुलदीप रुडकी, असिस्टेंट प्रोफेसर एमडीयू डॉ. जय भगवान मेहरा, पूर्व सरपंच सावित्री देवी, सुखबीर, मुकेश उर्फ काला सरपंच, सामाजिक कार्यकर्ता रॉकी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।