सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Misdeed with woman in Rohtak at Haryana

Haryana: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नौकरी का झांसा देकर तीन युवकों ने बनाया शिकार; जान से मारने की दी धमकी

माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Mar 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के रोहतक में तीन युवकों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला को नौकरी का झांसा देकर आरोपियों ने अपना शिकार बनाया। 

Misdeed with woman in Rohtak at Haryana
महिला से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

रोहतक में भिवानी रोड स्थित एक कॉलोनी की 45 वर्षीय महिला का आरोप है कि तीन युवक नौकरी का झांसा देकर उसे सुनसान जगह में ले गए और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात नौ दिन पहले सात मार्च को हुई थी जिसकी एफआईआर मंगलवार को शहर थाने में दर्ज करवाई गई।

Trending Videos


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह फैक्टरी में नौकरी करती है। 20-25 दिन पहले वह ऑटो रिक्शा से जा रही थी तो रास्ते में सूर्य कॉलोनी निवासी कृष्ण उर्फ कालू मिला। आरोपी ने उसे अच्छी नौकरी लगवाने का झांसा देकर मोबाइल नंबर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते आठ मार्च की घटना 
आठ मार्च को आरोपी ने उसे रात करीब नौ बजे नई अनाज मंडी में बुलाया। वह ऑटो रिक्शा के लिए इंतजार कर रही थी। आरोपी कृष्ण ऑटो रिक्शा लेकर आया। उसमें दो अन्य युवक अक्षय व अंकित भी थे। आरोपी उसे हिसार रोड स्थित ट्रक यूनियन के पीछे सुनसान जगह में ले गए और धमकी देकर गलत काम किया। आरोपियों ने महिला को धमकी देते हुए कहा अगर उसने किसी को बताया तो उसे व उसकी बेटियों को भी जान से मार देंगे। प्रभारी थाना सिटी रमेश कुमार ने बताया महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed