सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mohit murder case: Murdered at night, went to the crime scene the next day and slit his neck with a sickle.

मोहित हत्याकांड : रात को हत्या की, अगले दिन घटनास्थल पर जाकर दराती से काटी थी गर्दन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Mohit murder case: Murdered at night, went to the crime scene the next day and slit his neck with a sickle.
मृतक मोहित का फाइल फोटो - फोटो : जैन नगर गुरु निहाल दरबार में आयोजित कार्यक्रम।
विज्ञापन

Trending Videos
महम (रोहतक)। फरमाणा के मोहित हत्याकांड में पुलिस ने दूसरे आरोपी हंसा (25) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मोहित की शुक्रवार की रात हत्या करके अगले दिन दराती व चाकू से बचा हुआ गला काट दिया था ताकि शव की शिनाख्त न हो।
पुलिस ने आरोपी के घर से वारदात में प्रयुक्त दराती व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। अब बुधवार को पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। वहीं, मंगल को दो दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महम थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि आरोपी मंगल व हंसा ने पूछताछ में खुलासा किया है कि जनवरी में हंसा व मोहित के बीच मारपीट हुई थी। हंसा तभी से मोहित से बदला लेने की फिराक में था।
शुक्रवार की शाम साजिश के तहत हंसा ने साथी मंगल व देवा के साथ मिलकर पहले मोहित को शराब पिलाई थी। बीच रास्ते में पहले उसका गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद 50 मीटर आगे गेहूं के खेत में शव फेंक दिया था। शव की पहचान न हो जाए इसलिए अगले दिन आरोपी मौके पर पहुंचे और दराती व चाकू से बची हुई गर्दन काट दी थी।
जब वे गर्दन को उठाकर दूसरी जगह फेंकने की तैयारी कर रहे थे, तभी बाइक की आवाज आई थी इसलिए आरोपी गर्दन मौके पर ही छोड़कर भाग गए थे। रात को कुत्ते व दूसरे जानवरों ने शव को नोच दिया था। मृतक की आंत, फेफड़ों के अलावा सिर की खाल, आंख व दो दांत तक नहीं मिले थे।
-------------
आज थाना प्रभारी से मिलेंगे मृतक के परिजन
मोहित के चाचा जोरा सिंह ने बताया कि वे बुधवार को थाना प्रभारी से मिलकर आरोपी हंसा की मां की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। आरोप लगाया कि अगले दिन पहचान मिटाने के लिए हंसा की मां ने घर से दराती उपलब्ध कराई थी। कहा कि पुलिस ने आरोपी की मां को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। इससे परिजनों में नाराजगी है। कहा, वे महम पुलिस की अब तक की जांच से संतुष्ट हैं लेकिन मुख्य आरोपी हंसा की मां की गिरफ्तारी चाहते हैं क्योंकि सबूत मिटाने के लिए दराती उपलब्ध कराई थी। इससे साफ है कि उसे घटना का पता था।
गेहूं के खेत में मिला था युवक का शव
फरमाणा खास निवासी वकील ने महम थाने में शिकायत दी थी कि शुक्रवार शाम को उसका बेटा 19 वर्षीय मोहित घर पर शादी समारोह में पैसे बटोरने की बात कहकर गया था लेकिन नहीं लौटा। शनिवार सुबह आठ बजे मोहित का गर्दन कटा शव फरमाणा बादशाहपुर के गेहूं के खेत में मिला था। पिता ने आरोपी मंगल, देवा व हंसा पर हत्या का आरोप लगाया था।
वर्जन
आरोपी मंगल के बाद हंसा को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। अगर किसी अन्य की भूमिका मिली तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। किसी दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा।
- इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार, महम थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed