सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Neha and Bhavnesh won in badminton

Rohtak News: बैडमिंटन में नेहा व भावनेश ने मारी बाजी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Neha and Bhavnesh won in badminton
27-गौड़ ब्राह्मण ​शिक्षण महाविद्यालय में बैडमिंटन ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते प्राचार्या प्रो
विज्ञापन
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को खेल विभाग ने बैडमिंटन मुकाबले करवाए। इसमें में नेहा और भावनेश ने बाजी मारी। प्राचार्य प्रो. महाश्वेता ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। खेल विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि सप्ताह भर से महाविद्यालय में विभिन्न इंडोर गेम्स आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में डॉ. सोन किरण, डॉ. रानी देवी, निधि व पूनम ने निर्णायक की भूमिका निभाई जबकि पवन और राजेश रेफरी रहे। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
Trending Videos


परिणाम इस प्रकार रहे
महिला एकल: प्रथम नेहा, द्वितीय वर्षा, तृतीय नर्मदा
पुरुष एकल: प्रथम भावनेश, द्वितीय सुमित, तृतीय अभिषेक
महिला डबल: प्रथम नेहा-रुपाली, द्वितीय रश्मि-अदिति, तृतीय रश्मि-अन्नू
पुरुष डबल: प्रथम सुमित-रवि, द्वितीय अभिषेक-तरुण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed