फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nine MDU employees given a respectful farewell.

Rohtak News: एमडीयू के नौ कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई

Sat, 01 Aug 2026 03:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Nine MDU employees given a respectful farewell.
05-एमडीयू कुलपति कार्यालय में ​शिक्षकों के साथ सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी । स्रोत : प्रशासन - फोटो : Archive
रोहतक। एमडीयू में शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए नौ कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने शॉल, स्मृति-चिह्न और सम्मान-पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में निष्ठा और समर्पण के साथ विश्वविद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों डॉ. शकुंतला देवी, विवेक कौशल, डॉ. सुरेंद्र कुमार भारद्वाज, राजबाला, प्यारे लाल, अशोक कुमार, दलवीर सिंह, सावित्री देवी और राम कुवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed