सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nursing staff calls off strike after Renu Bhatia's resignation

Rohtak News: रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद नर्सिंग स्टाफ ने खत्म की हड़ताल

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 10 Jun 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Nursing staff calls off strike after Renu Bhatia's resignation
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रोहतक। पीजीआई और नागरिक अस्पताल में मंगलवार को महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग स्टाफ ने प्रदर्शन व हड़ताल खत्म कर दी है।
नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन रोहतक की जिलाध्यक्ष दीपा ने बताया कि एसोसिएशन चेयरपर्सन रेनू भाटिया के खिलाफ बिना किसी जांच सार्वजनिक रूप से गलत भाषा इस्तेमाल करने, नर्सिंग अधिकारियों व उनकी बेटियों के अपमान करने के लिए एफआईआर व मानहानि का मामला दर्ज करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह फैसला गेट मीटिंग के बाद लिया गया। जनता की असुविधा को देखते हुए हड़ताल को वापस ले लिया गया है। इधर, पीजीआई में नर्सिंग अधिकारियों ने विरोध में काले बिल्ले लगाकर बुधवार को भी काम किया लेकिन अब हड़ताल वापस ले ली है।
विज्ञापन

इस पर नर्सिंग एसोसिएशन रोहतक के निवर्तमान प्रधान विकास ने कहा कि प्रदेश के महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया इस्तीफे के बाद हड़ताल को खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed