सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM Saini visits the family of the Rohtak D-Park fire victims; announces compensation of up to ₹5 lakh

Rohtak: सीएम सैनी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, बोले- जानहानि की भरपाई नामुमकिन, 5 लाख मुआवजे का किया ऐलान

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 15 Jun 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डी पार्क अग्निकांड में हुए नकुसान, खासकर जानहानि की भरपाई नामुमकिन है। लेकिन दुकानों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार पूरा सहयोग करेगी

CM Saini visits the family of the Rohtak D-Park fire victims; announces compensation of up to ₹5 lakh
सीएम सैनी ने पीड़ितों के परिवार से की मुलाकात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार सुबह 10:20 बजे रोहतक के डीपार्क पहुंचे। यहां अग्निकांड के पीड़ितों से मुलाकात की। उन्हें सीएम राहत कोष से 50 हजार से पांच लाख रुपये तक मुआवजा देने की घोषणा की। इसके बाद अग्निकांड में जान गंवाने वाले सौरभ, कपिल व अमन के घर पहुंचे व परिजनों को ढाढ़स बंधाया।


विज्ञापन
विज्ञापन


नकुसान की भरपाई के लिए सरकार करेगी मदद- सीएम सैनी

पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि डीपार्क अग्निकांड शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ है। एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग तेजी से फैली। इस भयानक हादसे में सौरभ, कपिल व अमन की जान चली गई। इन सभी को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दें। हादसे में हुए नुकसान खासकर जनहानि की भरपाई नामुमकिन है। दुकानों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार सहयोग करेगी। यहां आकर देखा तो पाया कि बड़े शोरूम जलकर राख हो गए हैं।
विज्ञापन


50 हजार से 50 लाख तक दिया जाएगा मुआवजा- सीएम सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम राहत कोष से जल्द राहत जारी की जाएगी। यूएलबी विभाग इस सारे मामले की रिपार्ट बना कर देगा। इसमें नुकसान का ब्यौरा भी होगा। सरकार इस नुकसान की भरपाई का प्रयास करेगी। सीएम ने कहा कि दुकानदारों को पांच-पांच लाख, जूस की दुकान वालों को दो-दो लाख, रहेड़ी फड़ी वालों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद सीएम करीब 11:35 पर हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान डीपार्क इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चाकचोबंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed