{"_id":"6a2fb541e9dcf5bed00d1fde","slug":"beheaded-body-of-a-young-man-found-at-the-waterworks-in-ismaila-village-rohtak-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: जलघर में मिला युवक का सिर कटा शव, खून से सनी कस्सी हुई बरामद, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: जलघर में मिला युवक का सिर कटा शव, खून से सनी कस्सी हुई बरामद, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: मयूर शर्मा
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:48 PM IST
विज्ञापन
सार
जलघर के पास ही एक मकान के पास से पुलिस को खून से सनी कस्सी बरामद हुई है। पुलिस को आशंका है कि हमालवरों ने इसी कस्सी का इस्तेमाल किया होगा।
इस्माइला गांव के जलघर में पड़ा युवक का सिर कटा शव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रोहतक जिले में सांपला के इस्माईला गांव में जलघर में एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव के ही 9बी निवासी नीरज (33) नाम के युवक के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि कुछ अज्ञात लोगों ने नीरज की कस्सी से हमला कर हत्या की है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जब पब्लिक हेल्थ कर्मचारी पानी सप्लाई करने के लिए डिग्गी पहुंचे तो खून से लथपथ शव पड़ा देखा। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि इस्माईला के 9बी इलाके में रहने वाले नीरज की हत्या हुई है।
खून से सनी कस्सी हुई बरमद
पुलिस ने एक मकान के बाहर ईंटों में खून से सनी कस्सी बरमद की है। इसके अलावा चप्पल और कमीज शव से दूर पड़े मिले। पुलिस की जांच में ये पता लगा की नीरज एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। पिछले एक सप्ताह से वो मजदूरी पर नहीं जा रहा था।
विज्ञापन
शाम साढ़े सात बजे घर पर ही था नीरज
नीरज रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे तक घर पर था। इसके बाद वो बाहर गया और सुबह तक वापस नहीं लौटा। परिवार को सुबह उसकी हत्या की खबर मिली।
दो से तीन हो सकते हैं हत्यारे
पुलिस का मानना है कि नीरज की कस्सी से हत्या करने वाले दो से तीन हो सकते हैं । वो जान बचाने के लिए जलघर की और दौड़ा होगा। हमलावरों ने उसका पीछा किया और जलघर में गर्दन काट कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने घटना को अंजाम देकर कस्सी वापस मकान मालिक के घर के बाहर ईंटों में रख दी। हत्यारे गांव के ही मान कर पुलिस जांच कर रही है। इलाके में घरों और आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।