सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Panchayati Raj Institutions are the strong foundation of rural development: DC

पंचायती राज संस्थाएं हैं ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला : डीसी

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 25 Apr 2026 04:51 AM IST
विज्ञापन
Panchayati Raj Institutions are the strong foundation of rural development: DC
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला हैं। इनके सशक्तिकरण से ही गांवों का समग्र एवं सतत विकास संभव है। उन्होंने कहा कि सशक्त पंचायत, सर्वांगीण विकास की थीम के अनुरूप पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता है। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि 24 अप्रैल का दिन पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने और स्थानीय स्वशासन को मजबूती प्रदान करने के लिए समर्पित है। वर्ष 1993 में 73वें संविधान संशोधन के लागू होने के साथ ही देश में पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ जिससे लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हुई हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष यादव, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, परिवहन डिपो महाप्रबंधक नवीन कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी तनुमय दत्ता, कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक व अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed