{"_id":"69b05db31a27f77b18010142","slug":"players-will-show-their-strength-in-the-state-level-boxing-competition-rohtak-news-c-203-1-sroh1011-124675-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
फोटो संख्या:52-कुराहवटा रोड पर स्थित निजी स्कूल में मुक्केबाज ट्रायल में हिस्सा लेते खिलाड़ी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल के आधार पर चयन किया गया है। अब चयनित खिलाड़ी रोहतक के महम में 18 से 21 मार्च तक होने वाली चार दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
कुरहावटा रोड स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में मंगलवार को बॉक्सिंग रिंग में ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य रवि प्रकाश ने कराया। बॉक्सिंग कोच महीपाल यादव और उत्तम सिंह ने बताया कि ट्रायल में महेंद्रगढ़ जिलेभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
40 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में यश, 55 में दार्शिल, 60 में पंकज कुमार, 65 में मंयक, 75 में रजत यादव, 80 में सूरज, 85 में शाहिल और 90 से अधिक भारवर्ग में विवेक और उत्तम सिंह का चयन किया गया है। अब यह खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विशेषज्ञों की देखरेख में ट्रायल की प्रक्रिया पूरी की गई। इस मौके पर बाॅक्सिंग कोच विजय, जयराम, जितेंद्र डीपीई, रोहित सहित अनेक कोच और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
Trending Videos