सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Posing as a relative, a Dobh youth was duped of Rs 72,000.

Rohtak News: रिश्तेदार बनकर डोभ के युवक से ठगे 72 हजार रुपये

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Posing as a relative, a Dobh youth was duped of Rs 72,000.
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी रोड स्थित डोभ गांव के युवक से रिश्तेदार बनकर साइबर ठग ने 72,000 रुपये ठग लिए। बहुअकबरपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में डोभ गांव निवासी देवांश ने बताया कि दो मार्च को उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई।
Trending Videos

कहा कि वह उसका रिश्तेदार बोल रहा है। उसे किसी को पैसे देने हैं लेकिन खुद के खाते से नहीं भेज पा रह है। कहा कि उसके खाते में पैसे भिजवा देता हूं। उनको आगे भेज देना। उसने विश्वास कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे पहली बार 100 रुपये, दूसरी बार में 45000 रुपये व तीसरी बार में 50 हजार रुपये भेजने का मैसेज आया। इसके बाद उसने बताए गए नंबर पर 72000 रुपये भेज दिए। बाद में पता चला कि उसके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। उसके खाते में पैसे आए ही नहीं थे, सिर्फ एसएमएस आया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed