फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Praveen Hooda will now play directly in the quarter-finals on the 28th.

Rohtak News: अब 28 को सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी प्रवीण हुड्डा

Sun, 26 Jul 2026 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Praveen Hooda will now play directly in the quarter-finals on the 28th.
बॉक्सर प्रवीन हुड्डा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। ग्लासगो में कॉमनवेल्थ खेलने गईं जिले के रुड़की गांव की प्रवीण हुड्डा 28 जुलाई को क्वार्टर फाइनल में ही खेलेंगी। उनके गांव और घर में उत्साह का माहौल है।
वह मुक्केबाजी में 65 किलोग्राम वर्ग की खिलाड़ी हैं। इस इवेंट के लिए कुल आठ खिलाड़ी ही क्वालीफाई कर पाए इसलिए सभी खिलाड़ी 28 जुलाई को सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे। उनके चार मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

31 जुलाई को चारों विजेताओं के दो सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। 1 अगस्त को दोनों सेमीफाइनल विजेता फाइनल बाउट में आमने-सामने होंगे।
प्रवीण का मुकाबला 28 जुलाई को इंग्लैंड की मुक्केबाज साशा से होगा। साशा वर्ष 2024 में बुल्गारिया में हुई यूरोपियन अंडर-23 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण की माता नीलम ने कहा कि उनके घर में सभी बहुत उत्साहित हैं। गांव के लोग भी 28 को होने वाले मैच का इंतजार कर रहे हैं। कुछ करीबी लोग मैच के दिन उनके घर आएंगे और प्रवीण के परिवार के साथ मैच देखेंगे। रिश्तेदार भी फोन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। सभी को मेडल का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed