फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Private school director accused of beating up Class 5 student.

Rohtak News: निजी स्कूल के निदेशक पर 5वीं के छात्र की पिटाई का आरोप

Sat, 01 Aug 2026 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 01 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Private school director accused of beating up Class 5 student.
49-रोहतक के सामान्य अस्पताल में उपचारधीन छात्र। स्रोत: परिजन - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। बहलबा स्थित डीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक संदीप राठी पर 5वीं कक्षा के छात्र वंश की पिटाई करने और स्कूल से निकालने की धमकी देने का आरोप लगा है। छात्र की मां ने शुक्रवार को महम थाने में स्कूल निदेशक के खिलाफ शिकायत दी है।
पीड़ित छात्र की मां नीतू ने बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा वंश बहलबा के डीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ता है। 28 जुलाई को सुबह करीब 11:15 बजे स्कूल में बच्चों में आपस में कहासुनी और झगड़ा हो गया था। इसी बीच स्कूल निदेशक संदीप राठी ने वंश की पिटाई कर दी। इससे बच्चे के हाथ और मुंह पर सूजन आ गई थी।
विज्ञापन

मां ने बताया कि 29 जुलाई को जब हाथ की सूजन कम नहीं हुई तो महम की एक लैब में एक्स-रे कराया गया जिसमें हाथ में फ्रैक्चर पाया गया। 30 जुलाई को वंश ने बताया कि स्कूल निदेशक ने उसे मारा था और घर पर बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दिन नीतू बेटे को पहले सामान्य अस्पताल महम ले गई जहां मेडिको-लीगल रिपोर्ट काटने के बाद उसे सामान्य अस्पताल रोहतक रेफर कर दिया गया। बच्चे की मां ने महम थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में अभी शिकायत नहीं मिली है।


———
इस मामले में सूचना जरूर मिली थी लेकिन उनकी तरफ से न तो कोई शिकायत दी गई है। बयान लेने के लिए पुलिस की टीम इनके घर भी गई थी। अभी तक कोई थाने में बयान देने भी नहीं आया। अगर शिकायत आएगी तो इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

- सतपाल, थाना प्रभारी, महम।
--------------
परिजनों की ओर से गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। 5वीं कक्षा के बच्चों का आपस में झगड़ा हुआ था। इस दौरान ही बच्चे को चोट लगी है। परिजनों को इसकी पूरी जानकारी दी गई है।
- संदीप राठी, निदेशक, डीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहलबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed