सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Priya Singh of Gurugram first in state level maths quiz

Rohtak News: राज्यस्तरीय गणित क्विज में गुरुग्राम की प्रिया सिंह प्रथम

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Priya Singh of Gurugram first in state level maths quiz
विज्ञापन
रोहतक। शनिवार को वैश्य महाविद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय ऑनलाइन गणित क्विज प्रतियोगिता में गुरुग्राम की प्रिया सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता का विकास करना था। प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य के विभिन्न जिलों से महाविद्यालयों के 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फूल सिंह ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मधु ने बताया कि राजकीय कन्या महाविद्यालय गुरुग्राम की प्रिया सिंह ने प्रथम स्थान, राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकुला की पलक शर्मा व तेजल गोयल ने द्वितीय स्थान, महाराजा अग्रसैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की माही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed