{"_id":"69a353b5b8a881924b0b08fa","slug":"property-dealer-accused-of-threatening-and-later-beating-mother-and-son-rohtak-news-c-17-roh1019-817661-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रॉपर्टी डीलर धमकी देकर बाद में मां-बेटे को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रॉपर्टी डीलर धमकी देकर बाद में मां-बेटे को पीटने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर ने दी धमकी, हाथ-पैर तोड़ने थे पर तू फंसा नहीं, आज जान से मारेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। सुंदरपुर गांव में मामा के घर रहने वाले चरखीदादरी जिले के गांव ऊण के युवक दीपक को प्रॉपर्टी डीलर ने पहले फोन पर धमकी दी फिर शुक्रवार को साथियों के साथ जाकर खेत में काम कर रहे मां-बेटे पर हमला कर दिया।
प्रॉपर्टी डीलर ने कहा कि तेरे हाथ-पैर तोड़ने थे। तू फंसा नहीं। आज जान से मार देंगे। इस संबंध में सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि दोनों के बीच प्लॉट की खरीद फरोख्त को लेकर झगड़ा है।
दीपक ने बताया कि 27 फरवरी को वह अपने मामा के घर सुंदरपुर गांव आया हुआ था। विशाल नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर मोलू ने उसे फोन कर धमकाया। इसके बाद वह अपनी मां के साथ खेत में जाकर मेढ़ बनाने लगा तो मोलू अपने दूसरे प्रॉपर्टी डीलर साथी सतबीर निवासी सांघी व 20-25 युवकों के साथ आया।
उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। आते ही उसे व उसकी मां पर हमला कर दिया। उसे 10 जगह चोटें आई हैं। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए।
Trending Videos