{"_id":"69a7422335996ebb590e50b5","slug":"punjab-beat-puducherry-by-nine-wickets-rohtak-news-c-17-roh1020-819003-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पंजाब ने पुडुचेरी को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पंजाब ने पुडुचेरी को नौ विकेट से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एलीट वर्ग के अंडर 23 एकदिवसीय महिला ट्राॅफी के लिए हुए मैच में पंजाब ने पुडुचेरी पर नौ विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। पुडुचेरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पूरी टीम 75 रन ही बना पाई। पंजाब ने यह लक्ष्य एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
मंगलवार सुबह पुडुचेरी की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी। ओपनिंग जोड़ी के बीच 54 रन की भागीदारी हुई। पुडुचेरी का पहला विकेट ई कविशा के रूप में गिरा। इनका निजी स्कॉर 61 गेंदों पर 40 रन रहा।
पंजाब की कसी हुई गेंदबाजी के चलते टीम की अन्य कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाई। टीम की चार बल्लेबाज शून्य व पांच बल्लेबाज दहाई का अंक तक नहीं छू पाई। नतीजतन टीम सभी विकेट खोकर 75 रन की जोड़ पाई।
पंजाब की गेंदबाज प्रियंका ने नौ ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट झटके। श्रुति तिवारी ने छह ओवर में 12 रन देकर तीन, मन्नत कश्यप ने 6.4 ओवर में 12 रन देकर दो विकेट चटखाए। पंजाब की बल्लेबाजों ने 75 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में ही एक विकेट खोकर मैच जीत लिया।
टीम की ओपन बल्लेबाज अवनीत कौर 63 गेंदों पर 33 रन बनाकर कर नोट आउट रही। हिमांशी सैनी 19 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गई। यह सफलता पुडुचेरी की गेंदबाज अनिका कुमारसेन को मिली। इन्होंने सात ओवर में 27 रन भी दिए।
पंजाब की ओर से तीसरी बल्लेबाज प्रगति सिंह ने 28 गेंदों में 12 रन बनाए। टीम को 11 अतिरिक्त रन मिले। इन रनों ने जीत को आसान बनाने का काम किया।
Trending Videos