फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Reena stood first in the state-level Sanjhi competition.

Rohtak News: राज्यस्तरीय सांझी प्रतियोगिता में रीना रहीं प्रथम

Mon, 19 Oct 2026 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Reena stood first in the state-level Sanjhi competition.

विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा लोक कला संघ की ओर से राज्यस्तरीय सांझी उत्सव एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणवी लोकगीतों, भजनों और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निदेशक हरविंदर मलिक ने कहा कि सांझी कला केवल मिट्टी और रंगों से बनी आकृति नहीं बल्कि हमारी लोक आस्था, संस्कारों और पीढ़ियों पुरानी परंपराओं की जीवंत पहचान है। लोक कलाकार कविता नांदल ने कहा कि हरियाणा की असली पहचान उसकी बोली, पहनावे, लोकगीतों और परंपराओं में बसती है। राज्य स्तरीय सांझी प्रतियोगिता में रीना देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कौशल्या देवी दूसरे और अंजलि तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में जनार्दन शर्मा, लेखिका रमाकांता, हरियाणा लोक कला संघ के प्रधान रघुवेंद्र मलिक, देवरखाना की सरपंच ज्योति देवी, कवि इंद्रजीत, अंग्रेज कौर, पूर्व प्रिंसिपल कृष्णा चौधरी, सुरेंद्र मलिक और धर्म सिंह आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर सुरेंद्र नरवाल उर्फ जवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed