{"_id":"6ad4c5789e7a02587a03c5de","slug":"video-rohtak-hudda-khap-honors-suchika-and-parveen-for-winning-medals-at-the-asian-games-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: एशियाड में पदक लाने पर सुचिका और परवीन को हुड्डा खाप ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: एशियाड में पदक लाने पर सुचिका और परवीन को हुड्डा खाप ने किया सम्मानित
रोहतक। जापान में आयोजित एशियाड में पदक जीतने वाली रोहतक की दो महिला खिलाड़ियों सुचिका तरियाल हुड्डा और परवीन हुड्डा को हुड्डा खाप ने सम्मानित किया। गांव बसंतपुर में खाप की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। खाप प्रतिनिधियों ने दोनों खिलाड़ियों को फुल माला और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
एशियाड में परवीन ने मुक्केबाजी के 65 किलो भार वर्ग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। सुचिका ने एमएमए में देश को पहला पदक दिलाया। उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया था।
कार्यक्रम के दौरान सूचिका भावुक हो गईं और कहा कि सौभाग्य से उन्हें बेहद अच्छा ससुराल मिला है। सास-ससुर समेत पूरे परिवार ने उनका सहयोग किया। शादी के 10 साल बाद भी वह खेल को अपना समय दे पा रही हैं। इसमें उनके परिवार का बहुत योगदान है।
परवीन ने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी का आशीर्वाद बहुत जरूरी है। मेरे खेल में आपकी दुआओं का भी असर हुआ है कि मैं जीत सकी हूं। आप सभी के बीच आकर बहुत अच्छा लगता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।