Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
devotees worshipped Bhimeshwari Mata on Durga Ashtami and prayed for happiness and prosperity
{"_id":"6ad4736f74c2202d1e0b1f0c","slug":"video-devotees-worshipped-bhimeshwari-mata-on-durga-ashtami-and-prayed-for-happiness-and-prosperity-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"दुर्गा अष्टमी पर भीमेश्वरी माता की पूजा कर श्रद्धालुओं ने की सुख समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा अष्टमी पर भीमेश्वरी माता की पूजा कर श्रद्धालुओं ने की सुख समृद्धि की कामना
देवीपुरा में स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में रविवार को अष्टमी पर्व पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचे। मंदिर में माता की पूजा कर श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसबल तैनात किया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं ने लाइन लगाकर माता के दर्शन व पूजन किया।
बरोदा रोड पर स्थित माता भीमेश्वारी देवी मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। चैत्र और अश्विन माह में नवरात्र में माता के पूजन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आते हैं। दुर्गा अष्टमी के दिन मंदिर परिसर के सामने मेला भी लगता है। मंदिर में माता के दर्शन और पूजन के लिए रविवार को सुबह ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। मंदिर में हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली, राजस्थान से भी श्रद्धालु पूजन के लिए आते हैं। मंदिर में भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए कमेटी के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं की अलग से लाइन लगवाई हुई थी। मंदिर के प्रबंधक राजमोहन वर्मा ने बताया कि वर्ष 1952 में स्वर्गीय प्रभुदयाल वर्मा बेरी स्थित माता भीमेश्वरी मंदिर से अखंड ज्योत लेकर आए थे। उसके बाद से अब तक मंदिर में अखंड ज्योत जल रही है। मंदिर के सामने लगे मेले में महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की।
जाम से निपटने के लिए वाहनों को किया डायवर्ट
अष्टमी के चलते बरोदा रोड पर मेला लगा हुआ था। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत अधिक थी। सुरक्षा और जाम की स्थिति से निपटने के लिए के लिए पुलिस प्रशासन ने बरोदा रोड के वाहनों को महम और जींद रोड पर डायवर्ट कर दिया। वाहनों को डाइवर्ट करने के लिए पुलिस ने बरोदा रोड के दोनों तरफ बैरीगेट लगाए हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।