{"_id":"6ad475bf154d081f7b0e6092","slug":"video-video-makhayamatara-samahaka-vavaha-yajana-ka-tahata-175-jaugdha-ka-vavaha-sapanana-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 175 जोड़ों का विवाह संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 175 जोड़ों का विवाह संपन्न
अयोध्या में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकासखंड पूरा बाजार परिसर में आयोजित समारोह में 175 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कन्यादान मानव जीवन का सर्वोत्तम दान है। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपनी बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने में मदद मिल रही है।
विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। समारोह में नवविवाहित जोड़ों को सरकार की ओर से निर्धारित उपहार दिए गए। वर पक्ष को पैंट-शर्ट, गैस चूल्हा, बर्तन और बैग, जबकि वधू को साड़ी, पायल और बिछिया सहित अन्य सामग्री भेंट की गई।
विशिष्ट अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडेय ने नवदंपतियों को सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रति जोड़े एक लाख रुपये की सहायता का प्रावधान है। इसमें 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री, 64 हजार रुपये नवविवाहित के बैंक खाते में तथा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह, प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, मोनू सिंह, सुनील सिंह मुन्ना और नंद कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडेय, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण विवेक सिंह और खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह ने सहयोग किया। अंत में आयोजकों ने अतिथियों, नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों के प्रति आभार जताया।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष महाराजगंज देवेंद्र सिंह और चौकी प्रभारी पूरा चित्रेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।