फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Assam CM Himanta Biswa Sarma reached Ram Temple, said- Akhilesh does not have the strength to fight from A

यूपी: राम मंदिर पहुंचे असम के सीएम हिमंत बिस्वासरमा, बोले- अखिलेश में अयोध्या से लड़ने की ताकत ही नहीं

Sun, 18 Oct 2026 07:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 18 Oct 2026 07:28 PM IST
सार

Assam CM Himanta Biswa Sarma: कोलकाता में पूजा पंडाल में हुई घटना पर दुख जताते हुए असम के मुख्यमंत्री ने इसे बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना से प्रभावित लोगों के साथ सभी को खड़ा होना चाहिए।
 

विज्ञापन
UP: Assam CM Himanta Biswa Sarma reached Ram Temple, said- Akhilesh does not have the strength to fight from A
अयोध्या पहुंचे असम के मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वासरमा ने रविवार को रामनगरी पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। सरमा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है।

विज्ञापन


महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सरमा ने कहा कि वह दूसरी बार रामलला के दर्शन करने आए हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती से जुड़े सवाल पर उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला बोला। कहा कि अखिलेश यादव में अयोध्या से चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है। उनके इस बयान को प्रदेश की सियासत में सपा को घेरने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


कोलकाता में पूजा पंडाल में हुई घटना पर दुख जताते हुए असम के मुख्यमंत्री ने इसे बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना से प्रभावित लोगों के साथ सभी को खड़ा होना चाहिए। पीड़ितों को चिकित्सा सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर जाने से पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। यहां महंत हेमंत दास ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अभय सिंह, डिम्पुल पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


सीईओ और राम मंदिर के ट्रस्टियों ने किया स्वागत
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन कर असम के मुख्यमंत्री ने आरती की। उन्होंने मंदिर की भव्यता और स्थापत्य की सराहना की। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत किया गया। राम मंदिर के सीईओ जितेंद्र मिश्र, ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास, ट्रस्टी डॉ. कृष्ण मोहन और सचिव जगदीश आफले ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। दर्शन-पूजन के दौरान उन्होंने श्रद्धा व्यक्त की और मंदिर की भव्यता को सराहा। इसके बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने बस्ती रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed