फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Shraddha Dubey's new video, says- Shiva committed suicide, CCTV footage should be released;

लखनऊ: श्रद्धा दुबे का नया वीडियो, बोली- जारी हो सीसीटीवी फुटेज; केस से हटाए गए इंस्पेक्टर विक्रम सिंह

Sun, 18 Oct 2026 07:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 18 Oct 2026 07:05 PM IST
सार

Shraddha Dubey new video: चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस की दबिश और तलाश के बीच इस मामले की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक नया वीडियो सामने आया है।  उसने फ्लैट का फुटेज जाार करने की बात कही है। 

विज्ञापन
Lucknow: Shraddha Dubey's new video, says- Shiva committed suicide, CCTV footage should be released;
श्रद्धा दुबे का नया वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस की दबिश और तलाश के बीच इस मामले की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक नया वीडियो सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए श्रद्धा दुबे ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है और कई दावे किए हैं। उन्होंने दावा किया है कि शिवा की मौत हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या थी और सीसीटीवी फुटेज से उनकी बेकसूर साबित हो जाएगी।

विज्ञापन


वह कर्ज में डूबा था, इसलिए दी जान
श्रद्धा दुबे ने बातचीत में कहा कि शिवा शर्मा भारी कर्ज में डूबा हुआ था, जिसके चलते उसने खुद यह कदम उठाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस पूरी घटना में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है और जब पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच करेगी, तो वह पूरी तरह बेकसूर साबित हो जाएंगी।
विज्ञापन


Trending Videos

घर पर रहने और ज्वेलरी चोरी पर दी सफाई

श्रद्धा ने स्वीकार किया कि शिवा पिछले दो महीनों से उनके घर पर रहने आया था। इस दौरान उनके घर से ज्वेलरी चोरी होने की बात भी सामने आई थी, लेकिन श्रद्धा का कहना है कि यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं थी।

मां को पसंद नहीं था मेरा रिश्ता और उम्र का फासला
इस पूरे विवाद के पीछे पारिवारिक अनबन की बात सामने रखते हुए श्रद्धा ने कहा कि वह शिवा से उम्र में बड़ी थीं, यही वजह थी कि शिवा की मां उन्हें पसंद नहीं करती थीं और उनसे चिढ़ती थीं।

हटाए गए हजरतगंज के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह
लखनऊ के चर्चित श्रद्धा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए हजरतगंज के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को उनके प्रभार से हटाकर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार अब तक इस मामले में गिरफ्तारी न होने के चलते ऐसा फैसला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed