{"_id":"6ad48b987dada5193c03ad69","slug":"video-video-ayathhaya-ma-taja-rafatara-kara-ka-takakara-sa-bika-savara-tha-garamanae-ka-mata-gava-ma-matama-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो ग्रामीणों की मौत, गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो ग्रामीणों की मौत, गांव में मातम
अयोध्या में रायबरेली रोड पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो ग्रामीणों की मौत हो गई। दोनों दुर्गा पूजा महोत्सव देखने कुरावां जा रहे थे। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की साखू पारा पुलिस चौकी अंतर्गत रायबरेली रोड पर कुरावां मोड़ के पास शनिवार रात करीब 10 बजे भाभा साखू पारा गांव निवासी राजदेव यादव (55) और रामू रावत (52) बाइक से कुरावां जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही हरियाणा नंबर की तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है।
दो ग्रामीणों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।
पूरा कलंदर थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि हादसे में बाइक सवार दोनों ग्रामीणों की मौत हुई है। कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।