सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roads in Sector-14 damaged, construction work stopped for 15 days

Rohtak News: सेक्टर-14 में सड़कें क्षतिग्रस्त, 15 दिन से निर्माण कार्य बंद

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Roads in Sector-14 damaged, construction work stopped for 15 days
02-रोहतक के सेक्टर-14 में क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टर-14 में सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार सड़क निर्माण महीने भर पहले शुरू किया गया लेकिन अब वो भी 15 दिन से बंद है। उन्होंने कार्य में कोताही का आरोप भी लगाया है।
Trending Videos

सेक्टरवासियों का कहना है कि एक माह पहले यहां सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ लेकिन कहीं सड़क बनी तो कहीं अधूरी छोड़ दी गई है। इसको लेकर सेक्टरवासियों ने सड़क निर्माण कार्य पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नगर निगम आयुक्त के नाम पत्र भेजकर जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीआईपी क्षेत्र कहे जाने वाले सेक्टर-14 में लगभग 20 गलिया हैं जिनमें 650 मकान हैं। पुलिस चौकी के पास सड़क निर्माण अधूरा बना हुआ है। सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण जल्द किया जाना चाहिए। सेक्टर-14 में मकान संख्या 101 से 131 के बीच वाली सड़क टूटी हुई है।
सेक्टर-14 वीआईपी सेक्टर होने के कारण सड़कों पर बने गड्ढों से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वाहन चालकों के चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है। ठेकेदार पर अपनी मर्जी से सड़कें बनाने का आरोप भी स्थानीय निवासियों ने लगाया है।
यहां तक कि सबसे क्षतिग्रस्त सड़कों को छोड़ दिया है। यहां ज्यादातर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। सभी सड़कों का समान रूप से निर्माण किया जाना चाहिए। मुख्य सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया गया है और छोटी सड़कें बनाई गई हैं।
---------------
एक माह पहले सेक्टर-14 में सड़क निर्माण शुरू हुआ था लेकिन अब करीब 15 दिन से यह निर्माण अधर में लटका हुआ है। सेक्टरों में सड़कें टूटी हैं और लोगों को दिक्कतें हाे रही हैं। -एमएल अरोड़ा, पूर्व सचिव, सेक्टर-14 आरडब्ल्यूए।
सेक्टर-14 की मुख्य सड़क पर ही सबसे अधिक गड्ढ़े बने हुए हैं। इसी सड़क को प्राथमिकता से बनाया जाना चाहिए था जो अब तक नहीं बनाई। यहां मार्केट में अतिक्रमण भी है। -उदय सिंह फौगाट, पूर्व प्रधान, सेक्टर-14 आरडब्ल्यूए।
वर्जन
नगर निगम की टेंडर की प्रक्रिया के अनुसार सड़कें बनाई जा रही हैं। सेक्टर-14 के लोगों की मांग पर कार्य किया जा रहा है। जहां अधिक जरूरत हाेगी तो वहां भी कार्य किया जाएगा। -मनजीत कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article