{"_id":"69d6ba3f12a6a571960a0e34","slug":"roadways-buses-remained-jammed-for-six-and-a-half-hours-passengers-were-left-helpless-rohtak-news-c-17-roh1020-836739-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोडवेज बसों का साढ़े छह घंटे रहा चक्का जाम, बेबस भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोडवेज बसों का साढ़े छह घंटे रहा चक्का जाम, बेबस भटकते रहे यात्री
विज्ञापन
11-रोहतक बस स्टैंड के गेट नंबर तीन पर रोडवेज कर्मचारियों की ओर से किए विरोध प्रदर्शन के बाद समझ
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को साढ़े छह घंटे तक चक्का जाम कर दिया। बस स्टैंड रोड पर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे कार सवार पुलिसकर्मी सतीश और दिल्ली डिपो की एसी बस की मंगलवार को आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। इस पर दोनों में पहले हाथापाई हुई फिर बात मारपीट तक पहुंच गई थी।
पुलिसकर्मी ने चालक यशपाल व परिचालक सुरेंद्र के खिलाफ बस स्टैंड पुलिस चौकी में गैर जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों रोडवेज कर्मियों को हिरासत में ले लिया। इस पर गुस्साए रोडवेजकर्मियों ने बुधवार को बसों का संचालन रोक दिया। दिनभर यात्रियों को बेबस भटकना पड़ा।
रोहतक बस स्टैंड पर बुधवार सबुह 10:45 बजे रोडवेज कर्मचारी संगठनों ने दोनों गेटों को बंद कर दिया। इससे न बसें बाहर आ सकीं और न हीं अंदर प्रवेश कर सकीं। दूसरे जिलों से आने वाली बसों की लंबी कतारें लग गईं।
घंटों जाम में फंसी बसों में बैठे-बैठे यात्री परेशान हो गए। इधर, स्टैंड के काउंटरों पर भी यात्री चक्कर लगाते तो कभी गेटों के बाहर बसों के इंतजार में घूमते रहे।
100 से अधिक बसें जाम में फंसी रहीं
जाम शुरू होने के तीन के घंटे बाद निजी बसों ने राजीव गांधी स्टेडियम के रास्ते बसों का संचालन शुरू कर दिया। रोडवेज बसों का संचालन फिर भी ठप रहा। बस स्टैंड रोड पर गोहाना रेलवे लाइन फाटक तक बसों की लाइनें लग गईं। राजीव गांधी स्टेडियम रोड पर भी 100 से अधिक बसें जाम में फंसी रहीं। रोडवेजकर्मियों का रोष प्रदर्शन और मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी रवि खुंडिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो दौर की वार्ता की लेकिन रोडवेज कर्मचारी पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई की मांग पर अड़ रहे और बसें चलाने के लिए तैयार नहीं हुए।
-- -- -- -- --
तीसरे दौर की वार्ता में बनी सहमति
बस स्टैंड चौकी पर शाम 4:30 बजे एसडीएम आशीष कुमार, डीएसपी रवि खुंडिया, रोहतक डिपो महाप्रबंधक नवीन कुमार, दिल्ली डिपो महाप्रबंधक नेत्रपाल खत्री ने रोडवेज कर्मचारी प्रतिनिधियों से तीसरे दौर की वार्ता की। उन्होंने चालक यशपाल व परिचालक सुरेंद्र पर लगीं गैर जमानती धाराओं को एसएचओ स्तर पर हटाने व पुलिसकर्मी सतीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात पर सहमति बनी। साथ ही, दोनों चालक-परिचालक को अर्बन एस्टेट थाने में 27 घंटे हिरासत में रखने के बाद बुधवार शाम करीब सवा छह बजे छोड़ दिया गया। इसके बाद शाम 5:10 बजे के बाद रोडवेज कर्मचारी बसों का संचालन शुरू हो सका।
-- -- -- -
वर्जन
रोडवेज कर्मचारियों के मांग और मुद्दों को शिकायत के तौर पर ले लिया गया है। इनकी जांच कर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
- रवि खुंडिया, डीएसपी
-- -- -- -- -- --
चालक-परिचालक पर गैर जमानती धाराओं में हुई थी एफआईआर
रोडवेज तालमेल कमेटी के सदस्य अमित महराणा ने बताया कि पुलिस ने कार सवार पुलिसकर्मी पर कोई एफआईआर दर्ज न कर चालक-परिचालक गैर जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज करवा दी। वहीं, बुधवार को प्रदर्शन और समझौते के बाद अर्बन एस्टेट थाने से दोनों रोडवेज कर्मचारियों का रिहा कर दिया है।
-- -- -- -- -- -
फोटो : 17
बेटी और बेटे के साथ गुरुग्राम जाना था लेकिन बस स्टैंड से डेढ़ घंटे बाद भी बस का संचालन नहीं हुआ। चालक को चलने को कहा तो बोला गेट खुलवा दो, चल पड़ेंगे।
- सरोज, रोहतक
-- -- -- -
फोटो : 18
रोहतक से भिवानी के मुंढ़ाल गांव जाना था। चक्का जाम के कारण डेढ़ घंटे से गेट के पास बस खड़ी रही। बस में टिकट भी ले लिया था लेकिन रुपये वापस मांगे तो कर्मचारियों ने नहीं दिए।
- किताबो, यात्री
-- -- -- -
फोटो : 19
हिसार के लिए बस में टिकट भी ले लिया था। खुले पैसे न होने पर परिचालक ने 100 रुपये भी अपने पास अतिरिक्त रख लिए। दो घंटे तक न बस चली और न रुपये लौटाए।
- योगेश, यात्री।
-- -- --
फोटो : 06
दिल्ली से सुबह सात बजे जुलाना के लिए चले थे। रोहतक से जींद मार्ग की बस बदलनी थी लेकिन यहां आकर देखा तो जाम मिला। बस नहीं चली तो यहीं बैठकर खाना खाना पड़ा।
- रामधारी, यात्री
-- -- -
फोटो : 20
महम से सुबह रोहतक बाजार में सामान खरीदने के लिए परिवार के साथ आए थे। बस स्टैंड पर आकर महम के लिए जाने लगे तो बस नहीं मिली। एक घंटे इंतजार के बाद घर से किराये पर गाड़ी बुलानी पड़ी।
- उषा, यात्री।
-- -- -- -- --
सात धाराओं के तहत रोडवेज कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज
अर्बन एस्टेट थाने में सात धाराओं के तहत रोडवेज कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें धारा 281 के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने, धारा 125 (1) के तहत लापरवाही से चोट पहुंचाने, धारा के 132 के तहत सरकारी कर्मचारी (लोक सेवक) को ड्यूटी से रोकने के लिए हमला करने, धारा 221 के तहत लोक सेवक के काम में बाधा डालने, धारा 351(3) के तहत गंभीर आपराधिक धमकी देने, धारा 3(5) के तहत कई व्यक्तियों के साथ मिलकर एक साझा अपराध करने की धाराएं दर्ज की गई हैं।
Trending Videos