सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak PGI Transports Liver and Kidney via Green Corridor Between Rohtak and Delhi

Rohtak: रोहतक-दिल्ली के बीच ग्रीन कॉरिडोर से पीजीआई ने भेजे लिवर और किडनी, जेल वार्डन ने किया अंगदान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: Nivedita Updated Mon, 13 Apr 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार

सोनीपत के ताजपुर तिहाड़ा खुर्द के जेल वार्डन कुलदीप को ब्रेन ट्यूमर बताया गया। चिकित्सकों ने स्थिति स्पष्ट करते हुए परिवार को अंगदान से अवगत कराया। काउंसिलिंग के बाद परिवार ने ब्रेन ट्यूमर मरीज के अंग दान कर दिए। इन्हें दिल्ली एम्स व आईएलबीएस अस्पताल भेजा गया। 

Rohtak PGI Transports Liver and Kidney via Green Corridor Between Rohtak and Delhi
रोहतक पीजीआई से बना ग्रीन काॅरिडोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रोहतक पीजीआई से दिल्ली तक सोमवार सुबह फिर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इसके जरिए लिवर व पैनक्रियाज एम्स व एक किडनी आईएलबीएस अस्पताल भेजी गई। एक किडनी पीजीआई में रही है। इसका भी आज ही प्रत्यारोपण किया जाएगा। 
Trending Videos


सोमवार को सोनीपत के ताजपुर तिहाड़ा खुर्द के जेल वार्डन कुलदीप के अंगदान के लिए सुबह 4 बजे ऑपरेशन शुरू किया। इसके करीब तीन घंटे बाद अंगदान की प्रक्रिया शुरू हुई। संस्थान में 100  से अधिक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई। अलग अलग वाहनों में ये अंग संबंधित अस्पताल में पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कुलदीप को ब्रेन ट्यूमर बताया गया। चिकित्सकों ने स्थिति स्पष्ट करते हुए परिवार को अंगदान से अवगत कराया। काउंसिलिंग के बाद परिवार ने ब्रेन ट्यूमर मरीज के अंग दान कर दिए। इन्हें दिल्ली एम्स व आईएलबीएस अस्पताल भेजा गया। 
इसके लिए रोहतक से दिल्ली तक स्पेशन ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। मेडिकल टीम के साथ हरियाणा पुलिस की गाड़ी भी साथ रही। पीजीआई में पिछले चार दिन में दूसरी बार अंगदान के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed