सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak residents become health conscious, cycling for exercise

Rohtak News: सेहत के प्रति फिक्रमंद हुए रोहतकवासी, व्यायाम के लिए कर रहे साइकिलिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 03 Jun 2026 04:01 AM IST
विज्ञापन
Rohtak residents become health conscious, cycling for exercise
18-रेलवे रोड स्थित दुकान पर खडी साइकिलें। संवाद
विज्ञापन
प्रिंस
Trending Videos

रोहतक। शहरवासी अपनी सेहत के प्रति फिक्रमंद होने लगे हैं इसीलिए खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए साइकिलिंग में रुचि दिखा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम व स्वास्थ्य की दृष्टि से भी साइकिलों की डिमांड बढ़ने लगी है। हालात ये हैं कि शहर में रोजाना 100 से ज्यादा साइकिलें खरीदी व बेची जा रही हैं।
कुछ लोग टोलियां बनाकर अलग-अलग सड़कों पर साइकिलिंग करते नजर आ रहे हैं। पीजीआई के मेडिसिन विभाग के डॉ. संदीप गोयल ने बताया कि साइकिल चलाने से हृदय व फेफड़े मजबूत होते हैं। कैलोरी बर्न होने से वजन घटता है, तनाव कम होता है। साइकिल चलाने से व्यायाम होता है। मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

4500 सेे 30 हजार रुपये तक की साइकिलें उपलब्ध : बाजार में विभिन्न प्रकार की साइकिलें उपलब्ध हैं। स्पोर्ट्स साइकिलें चलन में हैं। इधर, गर्मियों की छुट्टियों के चलते बच्चों में भी साइकिलिंग का क्रेज है। इस कारण भी साइकिल की मांग बढ़ गई है। बाजार में 4500 रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक की साइकिलें उपलब्ध हैं। बच्चों की साइकिलें दो हजार से चार हजार रुपये तक में मिल रही हैं। शहर में साइकिलों की लगभग 30 दुकानें हैं। इन पर रोजाना 7 से 8 साइकिलें बिक रही हैं। संवाद

18-रेलवे रोड स्थित दुकान पर खडी साइकिलें। संवाद

18-रेलवे रोड स्थित दुकान पर खडी साइकिलें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed