{"_id":"6a1f430cc1963f781e084aec","slug":"severe-drinking-water-shortage-in-mokhra-khas-villagers-appeal-to-the-deputy-commissioner-for-relief-rohtak-news-c-17-roh1020-866002-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मोखरा खास में गहराई पेयजल किल्लत, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई राहत की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मोखरा खास में गहराई पेयजल किल्लत, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई राहत की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
01-पानी की समस्या को लेकर लघु सचिवालय में नारेबाजी करते गांव मोखरा के ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक। ओलंपियन साक्षी मलिक के गांव मोखरा खास में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पेयजल किल्लत व दूषित जलापूर्ति से परेशान ग्रामीण मंगलवार को उपायुक्त सचिन गुप्ता से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। यहां समस्या से निजात की गुहार लगाई।
ग्रामीण जितेंद्र, नीटू, सुरेंद्र मलिक व अन्य ने कहा कि गांव में सप्लाई का पानी काफी गंदा आ रहा है। दूषित पानी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी के सेवन से कई लोग बीमार पड़ गए हैं। बच्चों व बुजुर्गों को परेशानी अधिक है।
स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता नहीं होने के कारण उन्हें रोजाना टैंकरों से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इस बारे में संबंधित विभाग व अधिकारियों को कई बार अवगत कराया। कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इस मौके पर नरेंद्र, रामधारी, राजेश, पाला, धर्म, वेदपाल, फूली देवी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। गांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। समस्या के समाधान के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।

Trending Videos