{"_id":"69bb09db0d9b255ca3075ae4","slug":"rohtak-roadways-earns-376-lakh-in-10-days-on-baijnath-route-rohtak-news-c-17-roh1020-825599-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बैजनाथ मार्ग पर रोहतक रोडवेज ने 10 दिन में कमाए 3.76 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बैजनाथ मार्ग पर रोहतक रोडवेज ने 10 दिन में कमाए 3.76 लाख रुपये
विज्ञापन
2-रोहतक बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। डिपो से चली बैजनाथ के लिए रोडवेज बस में यात्रियों का खासा रुझान देखा जा रहा है। रोहतक डिपो ने 10 दिन में 3.76 लाख रुपये कमा लिए हैं। 8 मार्च से बाद से बस से रोजाना 42 से 52 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है।
बैजनाथ, पंच देवी तीर्थ स्थल व धर्मशाला की ओर से जाने वाले पर्यटकों के लिए रोडवेज बस सुगम यात्रा में सहायक बनी है। हिमाचल में आठ से अधिक पर्यटन स्थलों के लिए परिवहन विभाग ने 6 मार्च से रोडवेज बस का संचालन शुरू किया था।
रोडवेज अधिकारी ने बताया कि सामान्य रोडवेज बस रोहतक से गोहाना, पानीपत, करनाल, पीपली, अंबाला, चंडीगढ़, रोपड़, आनंदपुर साहिब मार्ग से होते हुए बैजनाथ के लिए प्रतिदिन शाम 5 बजे चलती है।
बस से यात्री चंडी मंदिर (चंडीगढ़), हिमाचल प्रदेश के नैना देवी मंदिर, चिंतापूर्णी, ऊना, माता ज्वाला देवी, कांगड़ा व नगरोटा तक आवागमन कर रहे हैं। यातायात प्रबंधक जयबीर हुड्डा ने बताया कि देर शाम 5 बजे बैजनाथ से चलकर वाया दिल्ली की ओर से रोहतक पहुंच रही रोडवेज बस से अच्छा राजस्व प्राप्त हो रहा है। एक रोडवेज बस तीन दिन की यात्रा तय करती है।
नवरात्र पर यात्रियों की संख्या बढ़ने का अनुमान
रोडवेज यातायात प्रबंधक जयबीर हुड्डा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना व बिलासपुर क्षेत्र में माता चिंतपूर्णी (छिन्नमस्तिका), ज्वालाजी (ज्वालामुखी), बज्रेश्वरी देवी (कांगड़ा), चामुंडा देवी व नैना देवी की ओर जाने वाले पर्यटक व श्रद्धालुओं की संख्या नवरात्र में बढ़ने का अनुमान है।
बस चलने के बाद से रोडवेज को मिला राजस्व
दिनांक : राजस्व (रुपये)
8 मार्च : 41,451
9 मार्च : 52,036
10 मार्च : 30,698
11 मार्च : 34,648
12 मार्च : 40,240
13 मार्च : 27,375
14 मार्च : 34,781
15 मार्च : 30,343
16 मार्च : 51,166
17 मार्च : 33,469
नोट : जानकारी रोडवेज के अनुसार।
Trending Videos