सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Salesman burnt after being tricked into selling alcohol by sprinkling petrol on fire

Rohtak News: शराब के धोखे में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, सेल्समैन झुलसा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Salesman burnt after being tricked into selling alcohol by sprinkling petrol on fire
12jjrp05- खोखे में पड़ा सामान जला हुआ। स्रोत-ठेकेदार
विज्ञापन
बेरी। छुछकवास चौकी में लगते गांव मलिकपुर में माजरा मार्ग पर शराब के खाेखे में अज्ञात ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। अज्ञात व्यक्ति बाहर से कुंडी बंद कर गए। इससे अंदर सो रहा सेल्समैन बाहर नहीं निकल सका और झुलस गया।
Trending Videos

खोखे में आग लगने के बाद सेल्समैन अनुज ने बराणी शराब के खोखे पर कार्यरत मामा को घटना के बारे में सूचना दी। इसके बाद सूचना मिलने पर डायल 112 और एंबुलेंस की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग में झुलसे सेल्समैन को उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहांं डॉक्टरों ने उपचार देकर पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव झामरी निवासी बलवान ने बताया कि उनकी गांव पहाडीपुर, मारौत, बराणी में शराब की दुकान हैं। गांव मलिकपुर वाली दुकान पर गांव अब्दुल्लानगर उत्तर प्रदेश निवासी अनुज करीब एक साल से सेल्समैन हैं।
वीरवार सुबह करीब 4 बजे अज्ञात व्यक्ति ने शराब के खोखे की खिड़की से अंदर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने के कारण खोखे में रखा सामान जल गया और सेल्समैन बुरी तरह से झुलस गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ के एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

वर्जन

गांव मलिकपुर में शराब के खोखे पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की शिकायत मिली हैं। एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं। -विकास कुमार, थाना प्रभारी, बेरी।

12jjrp05- खोखे में पड़ा सामान जला हुआ। स्रोत-ठेकेदार

12jjrp05- खोखे में पड़ा सामान जला हुआ। स्रोत-ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article