फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sampla Municipal Council employee murdered; throat slit

Rohtak News: सांपला नगर पालिका के कर्मचारी की गला रेतकर हत्या

Sat, 01 Aug 2026 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Sampla Municipal Council employee murdered; throat slit
34-सांपला में हुई युवक की हत्या के बाद जांच करती एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया व पुलिस। संवाद - फोटो : Samvad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


रोहतक/सांपला। सांपला नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मनोज (40) की किसी ने शुक्रवार को गला रेत कर हत्या कर दी। शव घर के अंदर दोपहर बाद करीब पौने चार बजे के करीब बिस्तर पर लहूलुहान हालत में मिला। परिजनों ने अभी किसी पर हत्या का शक नहीं जताया है। देर रात पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक, वार्ड-11 निवासी बबीता ने बताया कि उनकी 15 साल पहले मनोज के साथ शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। 14 साल का बेटा गुरुकुल सिंहपुरा में पढ़ता है जबकि बेटी साथ रहती है। बीमार होने के कारण दो दिन से वह स्वास्तिक अस्पताल में दाखिल थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद घर आईं तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर पति मनोज का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। गर्दन कटने से खून नीचे फर्श पर टपक रहा था। मामले की सूचना पाकर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
धारदार हथियार से से किए गए हैं वार, घर से नहीं मिला सामान गायब
एफएसएल विशेषज्ञ डॉ. सरोज दहिया ने जांच-पड़ताल की। मृतक के गले के अलावा दूसरी जगह भी चोट के निशान थे। शक है कि किसी ने धारदार हथियार से वार किया है। एक कमरे में सामान पूरी तरह सुरक्षित मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने रंजिश के चलते हत्या की है। लूट की आशंका नहीं लग रही है।
....
सुबह 7 बजे देखा गया गली में, दो माह से नहीं जा रहे थे ड्यूटी पर
मनोज कुमार शराब पीने के आदी थे। शुक्रवार को घर पर अकेले थे। पत्नी बेटी संग अस्पताल गई हुई थीं। बेटा सिंहपुरा गुरुकुल में पढ़ता है। सुबह 7 बजे पड़ोसियों ने गली में देखा था। दो माह से वह ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था। परिजन भी किसी पर हत्या का शक नहीं जता रहे हैं।

वर्जन
सांपला नपा के सफाई कर्मचारी मनोज की हत्या किसने की यह अभी पता नहीं लग रहा है। न ही पत्नी या माता-पिता ने किसी पर शक जताया है। शनिवार को पोस्टमार्टम व परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्र सिंह, सांपला थाना प्रभारी

34-सांपला में हुई युवक की हत्या के बाद जांच करती एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया व पुलिस। संवाद

34-सांपला में हुई युवक की हत्या के बाद जांच करती एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया व पुलिस। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed