{"_id":"6a16dfe1950d550cd609f320","slug":"school-bus-collides-with-tractor-trolley-worker-killed-three-injured-rohtak-news-c-17-roh1019-862912-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्कूल बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, श्रमिक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्कूल बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, श्रमिक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। हिसार-रोहतक राजमार्ग पर खरकड़ा गांव के नजदीक निजी स्कूल बस ने मंगलवार दोपहर ढाई बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे यूपी के हरदोई जिले के गांव कड़ले पुरवा निवासी 20 वर्षीय अंगद की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक सहित तीन अन्य घायल हो गए।
महम थाने में दर्ज करवाई गई एफआईआर में जींद बाईपास स्थित बड़सी नगर निवासी प्रवीण ने बताया कि उसने परचून की दुकान की हुई है। साथ ही नया मकान बनवा रहे हैं। मंगलवार सुबह जींद बाईपास चौक निवासी राजकुमार, मनोज व यूपी निवासी अंगद के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में महम से लोहे का गेट लेने गए थे।
गेट को ट्रॉली में रखने के बाद रास्ते में खरावड़ गांव के नजदीक गेट से बंधी रस्सी ढीली हो गई। वे ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी करके रस्सी खींचने लगे तो पीछे से तेज गति से आई निजी स्कूल बस ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे अंगद उसकी चपेट में आ गया। साथ ही राजकुमार व मनोज के सिर और प्रवीण को पैर में चोटें आईं।
विज्ञापन
राहगीरों की मदद से घायलों को पीजीआई ले जाया गया मगर अंगद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पाकर महम पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रवीण के बयान पर निजी स्कूल बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को अंगद का शव पोस्टमार्टम के बाद यूपी से आए परिजनों को सौंप दिया।
...
एक सेकंड पहले आ गई मौत
प्रवीण ने बताया कि तीनों श्रमिक नीचे उतरकर रस्सा खींच चुके थे। एक सेकंड पहले निजी बस पीछे से आई और सीधी ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंगद बेहोश हो गया। सिर और मुंह से खून आने लगा। एंबुलेंस के अंदर ही पीजीआई आते समय दम तोड़ दिया।
...
काम बंद होने की वजह से साथ चले गए श्रमिक
मकान मालिक प्रवीण के पिता कृष्ण ने बताया कि मंगलवार को गेट न होने की वजह से काम बंद हो गया था। सभी श्रमिकों की छुट्टी कर दी गई थी। श्रमिक बोले वे खाली रहकर क्या करेंगे। गेट लेने साथ चले जाते है उसे क्या पता था कि यूं हादसा हो जाएगा।

Trending Videos