{"_id":"6a2db4a70b6139665f0171f9","slug":"sdm-holds-meeting-regarding-sir-survey-rohtak-news-c-200-1-bgh1003-124555-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एसआईआर सर्वे को लेकर एसडीएम ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एसआईआर सर्वे को लेकर एसडीएम ने की बैठक
विज्ञापन
फोटो नंबर 71: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेते एसडीएम विशाल कुमार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बादली। एसडीएम विशाल कुमार ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपमंडल में 15 जून से शुरू होने वाले सघन पुनरीक्षण अभियान को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संचालित करने तथा सर्वे में सहयोग का आह्वान करने के लिए बादली उपमंडल कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
एसडीएम विशाल कुमार ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य शुद्ध एवं वास्तविक मतदाता सूची तैयार करना है। बादली विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 88 हजार 662 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि जो युवा एक जुलाई तक 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो जाएंगे, वे अपना वोटर फॉर्म अवश्य भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एसआईआर को लेकर बादली में तैयारियां चल रही हैं। इस अभियान में सभी मतदाताओं एवं राजनीतिक दलों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक जुलाई को आधार तिथि मानकर यह अभियान चलाया जाएगा। सोमवार, 15 जून से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को वोटर फॉर्म वितरित करेंगे। इन फॉर्मों को मतदाताओं को स्वयं भरना होगा और हस्ताक्षर करने के बाद बीएलओ के अगले दौरे पर उन्हें वापस करना होगा।
एसडीएम विशाल कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि 21 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र की प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस पर मतदाताओं से दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। दावे एवं आपत्तियां 20 अगस्त तक जमा कराई जा सकेंगी। 18 सितंबर तक इनका निपटान किया जाएगा। इसके पश्चात 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो नंबर 71: