फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Selfie point and exhibition became the center of attraction

Rohtak News: सेल्फी प्वाइंट और प्रदर्शनी बने आकर्षण का केंद्र

Tue, 11 Aug 2026 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Selfie point and exhibition became the center of attraction
झज्जर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन का जागरूकता अभियान जारी है। लघु सचिवालय परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी और बनाए गए सेल्फी प्वाइंट नागरिकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज, स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति से जुड़े विषयों को प्रदर्शित किया गया है। आमजन के साथ अधिकारी व कर्मचारी भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण इतिहास की जानकारी ले रहे हैं। सेल्फी प्वाइंट पर लोग तिरंगे के साथ तस्वीरें लेकर अभियान में सहभागिता कर रहे हैं और इन्हें सोशल मीडिया पर साझा कर राष्ट्रप्रेम का संदेश दे रहे हैं। अभियान के तहत 17 अगस्त तक सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ‘हर घर तिरंगा’ जागरूकता वैन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed