फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The atmosphere became filled with devotion amidst chants of 'Har-Har Mahadev

Rohtak News: हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

Tue, 11 Aug 2026 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere became filled with devotion amidst chants of 'Har-Har Mahadev
फोटो नंबर 71: पेलपा गांव की कावड यात्रा में शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा को सम्मान
बादली। सावन शिवरात्रि पर बादली हलके के गांव पेलपा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धा और आस्था का संगम देखने को मिला। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों और शिवभक्तों के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। शिवभक्तों, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने डॉ. अरविंद शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ियों से यात्रा की जानकारी ली और सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने कहा कि सावन शिवरात्रि सनातन संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों की श्रद्धा प्रेरणादायी है। उन्होंने प्रदेशवासियों और क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। जलाभिषेक के बाद उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर हालचाल जाना और विभिन्न विषयों पर बातचीत की। कांवड़ियों के उत्साह और श्रद्धालुओं की आवाजाही से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed