{"_id":"6a306a1a2d8f2b54de0a0add","slug":"sewers-clogged-filth-flowing-onto-the-road-traders-on-mal-godam-road-in-distress-rohtak-news-c-17-roh1020-873275-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीवर हुए जाम, सड़क पर बह रही गंदगी, माल गोदाम रोड के व्यापारी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीवर हुए जाम, सड़क पर बह रही गंदगी, माल गोदाम रोड के व्यापारी बेहाल
विज्ञापन
39-माल गोदाम रोड पर दौरा करते विधायक भारत भूषण बतरा व व्यापारी। स्रोत कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक। माल गोदाम रोड पर सीवर जाम होने और सड़कों पर गोबर बहने से व्यापारियों की परेशानी बढ़ रही है। बदबू, जाम और फिसलन के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
विधायक भारत भूषण बतरा ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर व्यापारियों से मुलाकात की और समस्याएं सुनीं। विधायक बतरा ने उपायुक्त सचिन गुप्ता और नगर निगम कमिश्नर से फोन पर बातचीत कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और एक सप्ताह में ठोस कार्रवाई दिखाई देनी चाहिए।
तय समय में समाधान नहीं हुआ तो वे व्यापारियों के साथ सड़क पर धरना देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि डेयरी मालिक गोबर निपटान प्रबंधन स्वयं करें, दूसरों के लिए दिक्कत न बनें, गोबर नालों में बहाना बंद किया जाए।
विज्ञापन
-- -
माल गोदाम रोड पर यातायात प्रभावित
रोजाना सड़कों पर बह रहे गोबर के कारण माल गोदाम रोड और साथ लगती शोरी क्लॉथ मार्केट की स्थिति बदतर हो चुकी है। लोग सड़क पर फिसलकर गिर रहे हैं, यातायात प्रभावित हो रहा है और पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है। विधायक भारत भूषण के दौरे के दौरान शोरी क्लॉथ मार्केट के प्रधान गुलशन ईस्पुनियानी, कांग्रेस शहरी प्रधान कुलदीप केडी, सुनील बल्ली, राजेश मित्तल, रमेश, अजेश गुप्ता सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।