{"_id":"69d6ba8f369021dce1010736","slug":"six-children-rescued-from-hotels-in-d-park-and-sheela-bypass-rohtak-news-c-17-roh1020-837006-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डी पार्क व शीला बाईपास के होटलों से छह बच्चे रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डी पार्क व शीला बाईपास के होटलों से छह बच्चे रेस्क्यू
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डी पार्क व शीला बाईपास क्षेत्र के विभिन्न होटलों में कार्य कर रहे छह बच्चों को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किए गए बच्चों में दो की उम्र 14 वर्ष, 2 की 15 व 2 की उम्र 16 वर्ष पाई गई है। जांच में सामने आया कि चार बच्चे उत्तर प्रदेश व 2 बच्चे बिहार के रहने वाले हैं।
एमडीडी टीम के सदस्य विकास व मानव तस्करी विरोधी टीम के सदस्य रवि मलिक, प्रदीप कुमार और सुरेंद्र कुमार की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति रोहतक के समक्ष पेश किया गया। चेयरमैन एडवोकेट सतीश कौशिक, विकास अत्री व उषा रानी सदस्य बाल कल्याण समिति के समक्ष बच्चों की काउंसिलिंग की गई।
समिति ने बच्चों को सौंपने के बाद उनके अभिभावकों को सख्त हिदायत दी व संबंधित होटल संचालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में बच्चों से कार्य न कराया जाए, अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos