सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Spread the message of cleanliness through street plays.

Rohtak News: नुक्कड़ नाटक कर दिया स्वच्छता का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 14 Jun 2026 05:44 AM IST
विज्ञापन
Spread the message of cleanliness through street plays.
विज्ञापन
रोहतक। निगम ने स्वच्छता के चार रंग, हरियाणा के संग अभियान के तहत शहरवासियों को स्वच्छता एवं कूड़े को अलग-अलग एकत्रित करने की जागरूकता के उद्देश्य से शुक्रवार को पालिका बाजार एवं महावीर पार्क में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार ने दी।

कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता अपनाने, घर और संस्थान के स्तर पर ही कूड़े का अलग-अलग करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने का संदेश दिया गया। निगम आयुक्त ने कहा कि अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने मनोरंजक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से नागरिकों को गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा, घरेलू खतरनाक कूड़ा एवं सेनेटरी अपशिष्ट को अलग-अलग रखने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

निर्धारित डस्टबिन का उपयोग करने तथा स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्वच्छता के महत्व, प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभाव तथा कूड़े को अलग-अलग करने के लाभों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने सराहा।
बताया कि नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था एवं जागरूकता के साथ-साथ गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। टीमों द्वारा शहर में निरीक्षण करते हुए 21 चालान 15,100 रुपये के गंदगी फैलाने व सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों के किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed