सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Stray animals on the road, people's lives at risk

Rohtak News: लावारिस पशु सड़क पर, लोगों की जान जोखिम में

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Stray animals on the road, people's lives at risk
विज्ञापन
सांपला। लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में आश्रय देने के लिए नगर पालिका की ओर से दो बार टेंडर जारी हो चुका है। इसके बावजूद पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। इससे वाहन चालकों की जान खतरे में है। अब फिर से टेंडर जारी होगा। नगर पालिका के जेई आंनद मित्तल का कहना है कि एजेंसी लावारिस पशु नहीं पकड़ रही। उसका टेंडर रद्द किया जाएगा।
Trending Videos

नगर पालिका की ओर से लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए पहली बार लगाए गए टेंडर के बाद कुछ पशु पकड़े गए थे। सैकड़ों पशु सड़कों पर ही रह गए। इसके बाद दोबारा टेंडर जारी किया गया लेकिन एजेंसी पशुओं को नहीं पकड़ रही है। इस कराण नगर पालिका टेंडर रद्द करने की तैयारी में है। अब तीसरी बार नया टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने की लावारिस पशुओं को पकड़ने की मांग

कस्बा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि बाजार में हमेशा लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार पशु हमला भी कर देते हैं। जल्द से जल्द पशुओं को पकड़ा जाए। पुरानी मंडी मार्ग निवासी कविता देवी ने बताया कि यहां पशुओं के जमावड़े से हादसा होने का खतरा रहता है। रात के समय स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ा जाए।
वर्जन
लावारिस पशुओं को पकड़ने का एक एजेंसी को टेंडर दिया हुआ है लेकिन वह पशु नहीं पकड़ रही। उसका टेंडर रद्द किया जाएगा। किसी दूसरी एजेंसी को टेंडर दिया जाएगा -आंनद मित्तल, जेई, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed