रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल के 30 विद्यार्थियों ने गणित ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) की ओर से गणित ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किया है।
प्राचार्य डॉ. अरुणा तनेजा ने बताया कि यह संस्था प्रतिवर्ष कक्षा एक से 10 तक के छात्रों की वैज्ञानिक योग्यता और विश्लेषणात्मक क्षमताओं का आकलन करने के लिए प्रतिष्ठित गणित ओलंपियाड आयोजित करती है। उन्होंने ने बताया कि गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस विजेताओं में तीसरी कक्षा के नैतिक, सक्षम, जीवांश, देवेन और भव्य, चौथी कक्षा की सुनृता सिंघल, अक्षित और अथर्व गुप्ता, पांचवीं कक्षा की मिराल सैनी, मनीत बजाज, मिहिका और हार्दिक है।
वहीं, छठी कक्षा के अयांश बंसल, सीरत कौर, नमित, सातवीं कक्षा के अभिमान परमार, कार्तिक, श्रेयस, यामी और सान्वी, आठवीं कक्षा के नितांत, लक्षित, आरव मलिक और प्रांजल, नौवीं कक्षा के आदित्य राठी, देव और अनुष्का व दसवीं कक्षा के दक्ष राठी, केशव और रिशिता के नाम शामिल हैं। मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सचिन गुप्ता और उपाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता ने सभी विजेताओं को बधाई दी।