{"_id":"6a6f4732723dda614c0fd2dd","slug":"substance-abuse-is-an-enemy-of-the-body-family-and-society-mohan-rohtak-news-c-17-roh1019-897750-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा शरीर, परिवार और समाज का शत्रु : मोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा शरीर, परिवार और समाज का शत्रु : मोहन
Sun, 02 Aug 2026 07:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। नशामुक्त भारत अभियान के तहत गांव इंद्रगढ़ में जागरूकता अभियान चलाया। उप निरीक्षक मोहन के नेतृत्व में एक टीम ने घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान साइबर अपराध और यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई।
टीम ने ग्रामीणों को जिंदगी को हां, नशे को ना अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। नशामुक्ति टीम ने कहा कि नशा शरीर, परिवार और समाज का सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई, खेल और सपनों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि अपराधी फोन कॉल या सामाजिक माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। जैसे एक बार का पासवर्ड या गुप्त कोड। ग्रामीणों को अनजान व्यक्तियों से निजी जानकारी साझा न करने और सतर्क रहने के लिए कहा। साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सुरक्षा बेल्ट का इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया गया। हेल्पलाइन और अपील उप निरीक्षक मोहन ने ग्रामीणों से असामाजिक तत्वों या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना डायल 112 पर देने की अपील की।
उन्होंने नशा करने या बेचने वाले व्यक्ति की जानकारी पुलिस थाने या एमएनएएस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर देने को कहा। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।