फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Punches flew thick and fast in the boxing ring; participants advanced to several state-level competitions.

Rohtak News: बॉक्सिंग रिंग में खूब चले पंच, कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचे

Sun, 02 Aug 2026 07:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Punches flew thick and fast in the boxing ring; participants advanced to several state-level competitions.
13 रोहतक के सुनारिया ​स्थित आर्य बॉ​क्सिंग अकादमी में महिला बॉ​क्सिंग शुरू करवाते खेल इंचार्ज।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तहत रविवार को बॉक्सिंग के मुकाबले हुए। जिलेभर के स्कूलों के खिलाड़ियों ने रिंग में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालक वर्ग के 46 किलो भारवर्ग में मानव रत्ना स्कूल के अंश, 48-50 किलो भारवर्ग में केसीएम निंदाना के सुदीप विजेता बने।
सुनारिया स्थित आर्यन बॉक्सिंग अकादमी में हुई अंडर-17 बालक वर्ग के 50-52 किलो प्रतियोगिता में बीबीआरपी के अनुज, 52-54 किलो में सिल्वर ओक भालौठ के अनीश हुड्डा, 54-57 किलो में केसीएम निंदाना के विनय कुमार, 57-60 किलो में मानव रत्ना के मयंक का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

वहीं, 60-63 किलो में जेपी इंटरनेशनल के कदम, 63-66 किलो में विकल्प पब्लिक स्कूल के हर्ष, 66-70 किलो में एसबी मॉडल के गितेश, 70-75 किलो में राम विद्या मंदिर के युगम, 75-80 किलो में मानव रत्ना स्कूल तविश कुमार व 80 से अधिक में ग्रीन फील्ड कारोर के पार्थ विजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 बालिका वर्ग 45-48 किलो में डीएवी पुलिस पब्लिक सुनारिया की कृतिका, 48-51 किलो राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रुड़की की निशु, 51-54 किलो में डीआरएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रुड़की की सिमरन, 54-57 किलो वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माइला की साक्षी व 60-64 किलो में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माइला की माही ने खिताब अपने नाम किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग के 42 किलो में दीक्षा विजेता
अंडर-17 बालिका वर्ग के 42 किलो में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माइला की दीक्षा, 42-44 किलो में आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांपला की कनिका, 44-46 किलो में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीसर खास की सिमरन, 46-48 किग्रा में डीएन सिटी की कानिका गुलिया विजेता रहीं। 48-50 किलो में राजकीय कन्या विद्यालय रोहतक की खुशी, 50-52 किलो में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीसर खास की पायल, 52-54 किलो में न्यू आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ईशा, 54-57 किलो में केवीएम पब्लिक स्कूली की मंदिशा साहू ने जीत हासिल की।

अंडर-17 बालिका वर्ग के 57-60 किलो में भूमिका ढाका का चयन
अंडर-17 बालिका वर्ग के 57-60 किलो में बीपीएस महम की भूमिका ढाका, 60-63 किलो में रामानुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल घरावठी की खुशी, 63-66 किलो में सही राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल महम की आंचल, 66-70 किलो में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीसर खास की प्रीति, 70-75 किलो में द आर्यन पब्लिक स्कूल की दीपिका, 75-80 किलो में टैलेंट ट्री स्कूल महम की वंशिका और 80 से अधिक में एसएमपी हाई स्कूल सांपला की दीक्षा विजेता रहीं।

3 से 5 अगस्त को होंगी बैडमिंटन प्रतियोगिताएं
जिलास्तरीय खेल के नोडल अधिकारी अशोक नांदल ने बताया कि जिलास्तरीय बैडमिंटन स्कूल खेल प्रतियोगिता 3 से 5 अगस्त को आईएमटी स्थित एसआरएस स्कूल खेड़ी साध में आयोजित होगी। सभी खिलाड़ियों को सुबह 9:00 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी। उन्होंने बताया कि अंडर-17 व 19 महिला वर्ग मुकाबले 3 अगस्त को होंगे। अंडर-17 बालक वर्ग के मुकाबले 4 को व अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबले 5 अगस्त को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed