फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Doctors and students at the Health Sciences University took a pledge against substance abuse.

Rohtak News: स्वास्थ्य विज्ञान विवि में चिकित्सकों-विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की प्रतिज्ञा

Sun, 02 Aug 2026 06:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 02 Aug 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Doctors and students at the Health Sciences University took a pledge against substance abuse.
02 स्वास्थ्य विज्ञान ​विवि में नशा मु​क्ति को लेकर प्रतिज्ञा लेते कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल व अन्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विवि में रविवार को नशामुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन पीजीआई के लेक्चर थियेटर 5 में सुना गया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों, चिकित्सकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने नशामुक्त की प्रतिज्ञा ली।
कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल के नेतृत्व में सीधा प्रसारण देखने के लिए विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी, शिक्षक, चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसमें प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रव्यापी 100 सप्ताह के अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि प्रधानमंत्री का दूरदर्शी नेतृत्व देश के युवाओं को नई दिशा व नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री ने संदेश दिया कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं बल्कि परिवार, समाज व राष्ट्र की प्रगति का भी सबसे बड़ा शत्रु है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अभियान न केवल नशे की रोकथाम करेगा बल्कि युवाओं को शिक्षा, खेल, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व की ओर प्रेरित करेगा। विश्वविद्यालय भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम, जनसंवाद, कार्यशालाएं और छात्र अभियान आयोजित करता रहेगा।
इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मंजूनाथ बीसी, डीन डॉ. अशोक चौहान, डीन छात्र कल्याण डॉ. सविता सिंघल, चीफ वार्डन डॉ. आरएस चौहान व अन्य उपस्थित रहे।
------------------------
छात्राओं ने लिया नशामुक्त भारत में योगदान देने का संकल्प
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय, रोहतक में नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेवी छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सविता मलिक ने किया।
प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। संवाद
--------------------------

पीएम के नशा मुक्त युवा अभियान की साझीदार बनी सुपवा
फोटो: 05
रोहतक। दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान की साझीदार बनी। इस अवसर पर फिल्म एवं टेलीविजन फैकल्टी के मिनी ऑडिटोरियम में दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा, विभिन्न फैकल्टी के एफसी, शिक्षकों, टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि भारतीय समाज में नशे को हमेशा सामाजिक बुराई माना गया है। संतों और गुरुओं ने भी लोगों को इससे दूर रहने की सीख दी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और उन्हें जागरूक बनाने की नैतिक जिम्मेदारी शिक्षकों की भी है। साथ ही विद्यार्थियों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
-----------------------------
एमडीयू में अभियान से विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

फोटो: 06
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में रविवार को नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान आयोजित हुआ। इस दौरान स्वराज सदन में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, यूथ रेडक्रॉस वॉलंटियर्स तथा एनसीसी कैडेट्स ने नशामुक्त भारत का संकल्प लिया। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने विद्यार्थियों से नियमित योग, व्यायाम व खेल अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने नशे से दूर रहने और मानसिक सजगता बनाए रखने का संदेश भी दिया। इस दौरान नशामुक्त युवा विषय पर स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं हुईं। इस अवसर पर प्रो. एएस मान, प्रो. रणदीप राणा, कुलताज सिंह, प्रो. सविता राठी, डॉ. अंजू सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद

02 स्वास्थ्य विज्ञान विवि में नशा मुक्ति को लेकर प्रतिज्ञा लेते कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल व अन्

02 स्वास्थ्य विज्ञान विवि में नशा मुक्ति को लेकर प्रतिज्ञा लेते कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल व अन्

02 स्वास्थ्य विज्ञान विवि में नशा मुक्ति को लेकर प्रतिज्ञा लेते कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल व अन्

02 स्वास्थ्य विज्ञान विवि में नशा मुक्ति को लेकर प्रतिज्ञा लेते कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल व अन्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed