फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No trace found of the youth who drowned in the canal, even after 30 hours.

Rohtak News: नहर में डूबे युवक का 30 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

Sun, 02 Aug 2026 07:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 02 Aug 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
No trace found of the youth who drowned in the canal, even after 30 hours.
19- खुशहाल अपने पालतू कुत्ते के साथ। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। विजय नगर की बागवाली गली निवासी खुशहाल (18) के नहर में डूबने 30 घंटे हो चुके हैं मगर अभी तक उनका सुराग नहीं लगा है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पहरावर में जेएलएन हेड पर खुशहाल अपने दोस्त कृष के साथ कुत्ते को घुमाने नहर की पटरी पर गए थे। इसी दौरान बंदर और कुत्ते की लड़ाई हो गई। डरकर कुत्ता नहर में कूद गया। खुशहाल उसे बचाने के लिए नहर में कूद गए। उनके साथी को तैरना नहीं आता था। उसने मदद के लिए आसपास देखा लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

खुशहाल ने कुछ देर हाथ-पैर मारे लेकिन तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। शुक्रवार से शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन शनिवार तक जारी रहा। टीमों ने बेरी के भाखरा हेड तक सर्च अभियान चलाया लेकिन अभी तक खुशहाल का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें बेरी के भाखरा हेड तक सर्च अभियान चलाया है लेकिन अभी युवक का पता नहीं चला है। -राकेश कुमार, थाना प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed