सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Superintendent relieved from Gandhi Camp Centre, one Economics cheater caught in Girls School

Rohtak News: गांधी कैंप सेंटर से अधीक्षक रिलीव, कन्या स्कूल में अर्थशास्त्र का एक नकलची पकड़ा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Superintendent relieved from Gandhi Camp Centre, one Economics cheater caught in Girls School
36-रोहतक के मॉडल टाउन ​स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा बोर्ड
विज्ञापन
रोहतक। गांधी कैंप स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई हरियाणा बोर्ड की परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर केंद्र अधीक्षक पीजीटी जयकुवार को रिलीव किया गया है। हिसार रोड स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अर्थशास्त्र के एक विद्यार्थी का नकल का केस बनाया गया है।
Trending Videos

रोहतक एसडीएम आशीष कुमार ने केंद्र के दौरे के दौरान यह कार्रवाई की है। पीजीटी जयकुवार मेवात के एक स्कूल में तैनात हैं।अधीक्षक परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों का दौरा नहीं कर रहे थे और आईकार्ड भी नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) व अर्थशास्त्र की परीक्षा में 2667 में से 2,627 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। फिजिक्स के विद्यार्थियों ने इंटरनल रेजिस्टेंस, मैग्नेटिक डाइपोल से आधारित प्रश्न मुश्किल बताए।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को जिले के 45 में से 37 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं कक्षा की भौतिकी विज्ञान व अर्थशास्त्र विषयों की परीक्षा हुई। 12वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान विषय में जिले में 1,540 विद्यार्थियों से 1512 ने परीक्षा दी।
अर्थशास्त्र में 1,127 विद्यार्थियों में से 1,115 उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।

सख्ती बरती जा रही है। दौरे के दौरान गांधी कैंप सेंटर में अधीक्षक को रिलीव किया है। -आशीष कुमार, एसडीएम रोहतक

--------
फिजिक्स का पेपर पुराने प्रश्नों से आया हुआ था। चार्ज व मैग्नेटिक फील्ड से प्रश्न थे। एक दो न्यूमेरिक के प्रश्न कठिन थे जिनमें इंटरनल रेजिस्टेंस, मैग्नेटिक डाइपोल प्रश्न शामिल रहे।
-निशांत, परीक्षार्थी।

-----------
अर्थशास्त्र पेपर से डिमांड कर्व, माइक्रो मेक्रो से प्रश्न हल करके आया हूं। मैक्रो में से डिमांड व सप्लाई के प्रश्न पूछे गए थे। पेपर में 80 में से 70 से अधिक अंक आने की उम्मीद है। -रमन, परीक्षार्थी।
--------
अर्थशास्त्र का पेपर न ज्यादा मुश्किल था और न ही ज्यादा आसान। पूर्ण प्रतियोगिता और एकाधिकारी अध्यायों से अधिक प्रश्न आए हुए थे। -आदित्य, परीक्षार्थी।

36-रोहतक के मॉडल टाउन स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा बोर्ड

36-रोहतक के मॉडल टाउन स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा बोर्ड

36-रोहतक के मॉडल टाउन स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा बोर्ड

36-रोहतक के मॉडल टाउन स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा बोर्ड

36-रोहतक के मॉडल टाउन स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा बोर्ड

36-रोहतक के मॉडल टाउन स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed