फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   SUPVA student appointed at PIB

Rohtak News: सुपवा के छात्र को पीआईबी में मिली नियुक्ति

Tue, 28 Jul 2026 07:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 28 Jul 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
SUPVA student appointed at PIB
रोहतक। दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) से इस वर्ष पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करने वाले छात्र को प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) में नियुक्ति मिली है। वे पीआईबी में बतौर ग्राफिक्स डिजाइनर सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

पीआईबी में नियुक्ति होने पर उन्होंने दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर ज्वाइन कर लिया है। यहां वह भारत सरकार के प्रचार-प्रसार के लिए ग्राफिक्स तैयार करने वाली टीम में बतौर डिजाइनर सेवाएं देंगे। कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि सुपवा से पासआउट होते ही किसी भी छात्र को प्रतिष्ठित जॉब मिलना यूनिवर्सिटी के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स के एफसी विनय कुमार ने बताया कि छात्र देवांश 2024-26 की छात्र थे। सोनीपत निवासी देवांश ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएशन पूरी की। 2024 में सुपवा में दाखिला लेकर अप्लाइड आर्ट्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed