रोहतक। गोच्छवाल प्रवासी सोसाइटी ने 8वां अंतरराष्ट्रीय परिवार मिलन एवं होली समारोह मनाया। इस दौरान कलाकार डॉ. जगबीर राठी ने माटी का चूल्हा की प्रस्तुति से लोगों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम ने गोच्छी गांव वासियों ने अपनी जड़ों, परंपराओं और सामाजिक एकता से जोड़ने का कार्य किया। समारोह का शुभारंभ गांव के 97 वर्षीय सदस्य जयकरण ने किया। समिति के प्रधान बलजीत सिंह अहलावत ने कहा कि समाज से मिला प्रेम, सहयोग और विश्वास ही समिति की शक्ति है। खिलाड़ी प्राची अहलावत एवं शालिनी अहलावत को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संरक्षक ढाल चंद अहलावत, जसबीर अहलावत, पूर्व विधायक डॉ. वीरेंद्र पाल, कैप्टन सुखबीर सिंह, महासचिव प्रेम सिंह, कोषाध्यक्ष बलवान सिंह, डॉ. रविंद्र पाल, उप-प्रधान रमेश अहलावत, अनिल बिंदल उप प्रधान वैश्य संस्था मौजूद रहे।