{"_id":"69b1cb120e8a18b7d9015531","slug":"the-flames-of-war-in-the-gulf-countries-are-affecting-the-industry-of-rohtak-rohtak-news-c-17-roh1020-822181-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: युद्ध की लपटें...एक ओर आयात-निर्यात की चिंता, दूसरी ओर कॉमर्शियल सिलिंडरों से काम प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: युद्ध की लपटें...एक ओर आयात-निर्यात की चिंता, दूसरी ओर कॉमर्शियल सिलिंडरों से काम प्रभावित
विज्ञापन
12 श्री भगवान नैन, उद्यमी, आईएमटी रोहतक।
विज्ञापन
रोहित राठौर
रोहतक। खाड़ी देशों में युद्ध की लपटें रोहतक की इंडस्ट्री पर असर डाल रही हैं। एक ओर जहां उद्यमियों के लिए माल के आयात-निर्यात की चिंता बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई रोकने से उद्योगों का काम भी प्रभावित हो रहा है। उद्यमी श्री भगवान नैन ने कहा कि इराक व सूडान में भेजे जाने वाले माल के 15 ऑर्डर स्थगित हो गए हैं।
आईएमटी औद्योगिक इकाई से उद्यमी श्री भगवान नैन कहा कि उनकी इंडस्ट्री में मेडिकल उपकरण तैयार किए जाते हैं। इनमें मुख्य रूप से अस्पतालों में इस्तेमाल की जाने वाले मशीनों के उपकरण शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि मशीनों का निर्यात 60-70 देशों के लिए होता था लेकिन युद्ध की स्थिति के बाद से ऑर्डर रुक गए हैं। हाल ही में 50 लाख रुपये के कारोबार पर असर पड़ा है। संवाद
उद्योगों में डीजल जनरेटर पहले ही बंद कर रखे हैं। बिजली की दरें महंगी हैं। सभी के पास एलपीजी या पीएनजी गैस की सुविधा नहीं है। अब कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई बंद होने से व्यापारियों पर दोहरी मार पड़ी है। कॉमर्शियल सिलिंडर पर्याप्त मात्रा न मिलने से भट्टी व पाउडर कोटिंग का काम शत-प्रतिशत प्रभावित है। - विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा व्यापार मंडल
-- -- -- -- -- --
दो से चार बार फोन करने पर सप्लाई होते हैं सिलिंडर
22 किलोग्राम के कॉमर्शियल सिलिंडरों की आवश्यकता होती है। दो से चार बार फोन करने पर सिलिंडर सप्लाई किए जाते हैं। नेट-बोल्ट के काम के लिए कॉमर्शियल सिलिंडरों की आवश्यकता ओवन में होती है। जिन्होंने पीएनजी के लिए कनेक्शन लिया है, उनकी सप्लाई जारी है। सिलिंडर न मिलने वालों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
- विजय हरजाई, उद्यमी, प्रोप हरजैसन्स, हिसार रोड रोहतक।
-- -- -- -
दो दिन बाद बढ़ सकता है नट-बोल्ट के 150 टन माल पर असर
इंडस्ट्री में 19 किलो के 60-70 कॉमर्शियल सिलिंडर लगते हैं। हीट ट्रीटमेंट के लिए सिलिंडरों की आवश्यकता होती है। इससे नट-बोल्ट को हार्ड करके नरम किया जाता है। इससे बोल्ट टूटता नहीं है। अभी इंडस्ट्री में सिलिंडर पर्याप्त मात्र में हैं लेकिन दो दिन बाद परेशानी बढ़ सकती है। अगर समय पर सिलिंडरों की सप्लाई नहीं हुई तो हीट ट्रीटमेंट को बंद करना पड़ेगा। करीब 150 टन माल पर सीधा असर पड़ेगा। - बिट्टू मल्होत्रा, प्रोपराइटर, धन लक्ष्मी ऑटोमोबाइल एवं लक्ष्मी मेटल फिनिशर्स, हिसार रोड
Trending Videos