सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The maximum temperature was 31 degrees, winds may blow today.

Rohtak News: अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा, आज चल सकती हैं हवाएं

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature was 31 degrees, winds may blow today.
विज्ञापन
रोहतक। जिले में मंगलवार को धूप के साथ हवाएं चलीं। हाल में बढ़े अधिकतम तापमान से आमजन की परेशानी भी बढ़ रही है। बुधवार को भी जिले में सतही हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, सुबह-शाम अब भी हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
Trending Videos

न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान की तुलना में 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अगले चार दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार जिले में तीन से पांच मार्च तक 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सतही हवाएं चलने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक उपलब्ध नहीं रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed