फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The nation remains forever indebted to the supreme sacrifice of soldiers: Prof. Milap Punia

सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का राष्ट्र सदा ऋणी : प्रो. मिलाप पूनियां

Mon, 27 Jul 2026 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The nation remains forever indebted to the supreme sacrifice of soldiers: Prof. Milap Punia
39 एमडीयू कुलपति प्रो.मिलाप पुनिया कारगिल दिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए।स्रोत: एमडीयू
रोहतक। कारगिल विजय दिवस पर एमडीयू स्थित राज्यस्तरीय युद्ध स्मारक पर रविवार को कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने भारतीय सेना के वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए देश की रक्षा के लिए सैनिकों के अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कुलपति ने कहा कि भारतीय सेना की निर्णायक विजय और उनकी निरंतर सतर्कता के लिए पूरा राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। कुलपति ने पूर्व सैनिकों से भी संवाद किया और उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, प्रो. कर्मवीर श्योकंद, सुनित मुखर्जी, डॉ. प्रताप राठी और कारगिल युद्ध के वीरता पदक से सम्मानित ब्रिगेडियर हरबीर सिंह (मुख्य सलाहकार, एमडीयू) सहित विश्वविद्यालय परिवार के अनेक सदस्यों ने भी वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed